विश्व दुग्ध दिवस पर सम्मानित किये गये गो आश्रय संचालक, केयर टेकर व दुग्ध उत्पादक
भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गिस कुरियन के योगदान पर हुई चर्चा

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। भारत में श्वेत क्रांति के प्रणेता दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गिस कुरियन के जन्मदिवस विश्व दुग्ध दिवस पर पशुपालन एवं दुग्धशाला विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता की अध्यक्षता तथा शासन द्वारा नामित संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश त्रिपाठी व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, पशु चिकित्साधिकारी व कृषक मौजूद रहे। इस दौरान भारत के मिल्क मैन डॉ. वर्गिस कुरियन के योगदान को याद करते हुए भारत में श्वेत क्रांति लाने में उनके प्रयासों की सराहना की गई। जनपद के 5 गोआश्रय संचालकों व 2 के केयर टेकर को उत्कृष्ट कार्य के लिए तथा 5 अग्रणी दुग्ध उत्पादकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।







