नेता की हिस्ट्रीशीट बन सकता है टिकट न मिलने का मुख्य कारण!

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में आजकल जनता को मूर्ख समझने की कोशिश में जुटे खुद को नेता बताकर सुर्खियां बटोरने वाले बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू भैया के कारनामे की पोल जनता के सामने और सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने खुल चुकी है। देवमनपुर निवासी ब्रजेश वर्मा को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। ब्रजेश वर्मा पर वर्ष 2016 और 2019 के बीच नागालैंड से रायफल और पिस्टल का शस्त्र लाइसेंस गलत सूचनाएं देकर हासिल किया था। एसटीएफ ने जब ब्रजेश को गिरफ्तार किया था तो उनकी एसयूवी में विधानसभा का पास लगा था जिसकी चर्चा भी बहुत हुई थी कि आखिर किसने विधानसभा का वीआईपी पास दिलवाया था, क्योंकि विधायक बनने के सपने को लेकर एक और धोखाधड़ी जनता के सामने आयी थी। इस मामले में भी पुलिस ने केसरबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके अलावा वर्ष 2011 में लखनऊ के कैंट थाने में वर्ष 2023 में सरोजनी नगर लखनऊ में, वर्ष 2011 में माधौगंज थाने में भी मामले दर्ज थे। इसे देखते हुए इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी लेकिन टिल्लू भैया खुद को जनता का हमदर्द दिखाने की कोशिश में सोशल मीडिया पर तूफानी दौरे के वीडियो पोस्ट कर विधानसभा में बैठना चाहते हैं लेकिन आम जनता का सर्वे में इनका नाम दूर—दूर तक नहीं दिखाई दे रहा। ऊपर से सपा मुखिया की हरी झंडी भी दिखाई नहीं दे रही है तो ऐसे में सुर्खियों में रहकर कृपा पाने के लिए टिल्लू भैया ने योजनाबद्ध तरीके से साण्डी, बिलग्राम, बघौली एवं संडीला तक बस सेवा पुनः शुरू करने को लेकर चिठ्ठी लिखी है। आमजन का कहना है कि यह सिर्फ चुनावी माहौल में ही क्यों याद आ रहा है? ऐसे में टिकट से कोशों दूर नज़र आ रहे हैं। फर्जी पिस्टल लाइसेंस के शौकीन नेता जो जनता का विश्वास जीतकर खुद को मजबूत करना चाहते हैं लेकिन क्या ऐसा हो पायेगा या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।







