प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाड़ी चौराहा निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र राम लौट मछली पकड़ने के लिए गांव के उत्तर नाले पर गया हुआ था। मछली पकड़ने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया और नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ज्ञानमती का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के आठ बच्चों में क्रमशः 26 वर्षीय लक्ष्मीना, 25 वर्षीय दिलीप और 21 वर्षीय ज्योति की शादी हो चुकी है। मृतक के बच्चों में 23 वर्षीय मनीष, 19 वर्षीय रवि, 18 वर्षीय बेटी अनुराधा, 16 वर्षीय पंकज, व 15 वर्षीय मुकबधिर छोटू भी है। पूरे परिवार का भरण पोषण रामचंद्र मेहनत मजदूरी करके करता था। जिसकी मौत के बाद जहां बच्चों के सर से उनके पिता का साया उठ गया। वहीं पूरे परिवार में कोहराम मच गया।





