धार्मिक भ्रमण पर गया जायसवाल विकास समिति के 52 सदस्यों का दल

धार्मिक भ्रमण पर गया जायसवाल विकास समिति के 52 सदस्यों का दल

अजय जायसवाल
गोरखपुर। जायसवाल विकास समिति के 52 सदस्यों का एक दल बस द्वारा धार्मिक भ्रमण हेतु कुसुम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर, रामकोला स्थित अनसूइया मंदिर तथा भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर आदि स्थानों पर भ्रमण के लिए गया। समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल, महिला समिति की अध्यक्ष रीना जायसवाल, महामंत्री अजय कुमार जायसवाल एवं सीता जायसवाल के नेतृत्व में यह भ्रमण आयोजित किया गया।

स्थानीय गाईड द्वारा स्थलों की महत्व को भी बताया। भ्रमण यात्रा में अशोक जायसवाल, गिरजा शंकर जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक भ्रमण से समाज के सभी लोग लाभान्वित होते हैं।

ऐसे स्थानों की ऐतिहासिक महत्ता है। यात्रा में सुरेश चंद जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, सुधीर जायसवाल, शुकांत जायसवाल, सुधानन्द, गिरिशचन्द, रामजीत गुप्ता, उषा किरण, सिंधु जायसवाल, शशिप्रभा जायसवाल, मीना जायसवाल, ललिता, शकुंतला जायसवाल रिन्कू आदि शामिल थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent