HomeJaunpurऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर किसान से दो लाख की ठगी

ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर किसान से दो लाख की ठगी

ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर किसान से दो लाख की ठगी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुंछा गांव की है घटना, पुलिस कर रही जांच
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के छुंछा गांव में एक किसान ऑनलाइन भैंस खरीदने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। यह घटना शुक्रवार शाम की है, जब एक शातिर ठग गिरोह ने प्रयागराज जिले के एक किसान से 2 लाख रुपये नकद लेकर गायब हो गए। पीड़ित किसान ने मामले की जानकारी सरायख्वाजा थाने पर दी जिसके बाद पुलिस ने 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज जिले के कैथवल गांव निवासी किसान विनोद पांडेय ने शनिवार को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल पर एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा जिसमें अच्छी नस्ल की भैंस बिकने की बात कही गई थी। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर एक व्यक्ति ने विनोद को बताया कि भैंस की कीमत करीब 2 लाख 15 हजार रुपये हैं। साथ ही उसे जौनपुर आकर भैंस देखने की बात कही गई।
विनोद पांडेय विश्वास में आकर शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे जौनपुर पहुंचे और मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित फ्लाईओवर के पास दिए गए नंबर पर दोबारा संपर्क किया। थोड़ी ही देर में एक चार पहिया वाहन से तीन अज्ञात व्यक्ति आए और विनोद को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुंछा जलालपुर गांव में एक सुनसान स्थान पर लेकर पहुंचे जहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे।
गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने विनोद से कहा कि जब तक वह बताई गई रकम नहीं देगा, तब तक भैंस नहीं दिखाई जाएगी। विनोद ने उनके झांसे में आकर लगभग 2 लाख रुपये नकद उन्हें सौंप दिए। इसके बाद ठगों ने विनोद से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा और खुद वहां से गायब हो गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं लौटा तो विनोद को ठगी का एहसास हुआ।
पीड़ित ने तुरंत ही सरायख्वाजा थाने पर जाकर घटना की पूरी जानकारी दी और तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। अपराध निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read