शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म
बलिया। जिले के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर धमकी देने के मामले से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर अपने साथ घर ले गया। दुष्कर्म करने के बाद देर रात अपने एक दोस्त के घर लेकर चला गया। यहां उसके साथ दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर परिवार को युवती ने आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है। इसे उसके पास भेज कर वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। एसओ सुनील कुमार लांबा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की मेडिकल के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।