सर्वाधिक पढ़ा जाने वाले जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
अनुपमा बनी जेसीआई शक्ति की अध्यक्ष | #TEJASTODAY
चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर (सं.) 07 नवम्बर। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी के निवास पर जेसीआई शाहगंज शक्ति की बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर चुनाव समिति की अध्यक्ष संस्थापक अध्यक्ष संगीता जायसवाल व सदस्य की भूमिका में पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी व पूर्व अध्यक्ष आशा गुप्ता रही। चुनाव में जेसीआई शाहगंज शक्ति की नवनिर्वाचित अध्यक्ष 2021 के रूप में अनुपमा अग्रहरी को चुना गया। वहीं सचिव कुसुम जायसवाल और कोषाध्यक्ष एकता नीलम निर्विरोध चुनी गई। अध्यक्ष रीता जायसवाल ने सभी का स्वागत किया।