बांका से गला रेतकर अधेड़ की हत्या, दामाद समेत दो पर मुकदमा दर्ज
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद में एक दिल दहलाने वाली घटना घट गई। बरदह थाना क्षेत्र के उदियांवा गांव में बीती आधी रात के बाद चारपाई पर घर के बाहर सोए 55 वर्षीय उदय राज राजभर पुत्र स्व समई की बांका से गला रेत कर हत्या कर दी गई। राम उदय अपने 5 वर्षीय नाती सागर निवासी जौनपुर के साथ चारपाई पर सोया था। आधी रात के बाद जब सोते समय ही उदयराज पर हमला हुआ। उदयराज छटपटाने लगा और जूझने लगा। इसमें वह गिर गया। खून के छींटे नाती पर भी पड़े। आवाज सुनकर नाती जग गया और शोर मचाने लगा। हमलावर नाती को छोड़कर मौके से भाग गए। वहीं सूचना के बाद थोड़ी देर में ही पुलिस मौके पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पर पहुंच गई। सुबह पुलिस ने मृतक के भाई छविराज की तहरीर पर मृतक के दामाद महेंद्र राजभर पुत्र स्व रामजतन व रंगीले राजभर निवासी कोहड़ा थाना पवई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उदय राज की एक पुत्री सीमा की शादी पवई थाना क्षेत्र के कोहड़ा में महेंद्र राजभर के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन किसी कारण से विवाद हो गया था। मार्टिनगंज स्थित चितारा महमूदपुर स्थित मंदिर पर पंचायत भी कुछ दिन पहले हुई थी। बरदह थाने पर पीड़िता ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने इसको पवई थाने का बात कर रफा-दफा कर दिया था। पीड़िता का आरोप था कि उसका पति ही उसकी फोटो इंस्टाग्राम फेसबुक पर वायरल कर रहा है। इन्हीं सब विवाद के बीच हत्या हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।