चोलापुर पुलिस टीम ने वारण्टी को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
चोलापुर, वाराणसी। पुलिस आयुक्त के वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा धारा 323, 504 भादंवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी अशोक यादव पुत्र पुनवासी निवासी ग्राम मवईयाँ थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर वारंटी के घर ग्राम मवईयाँ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, व0उ0नि0 सुधीर त्रिपाठी, हे0का0 रजनीश सिंह, का0 राजू सरोज शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।