काम कर रहे मजदूर को दिनदहाड़े मारी गयी गोली, हालत गम्भीर

काम कर रहे मजदूर को दिनदहाड़े मारी गयी गोली, हालत गम्भीर

सत्यम उपाध्याय
कैमूर/बिहार। काम कर रहे एक मजदूर युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के सोनहन थाना अंतर्गत तरहनी गांव का बताया जाता है जहां काम कर रहे मजदूर युवक को बदमाशों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली से घायल हुए युवक तरहनी गयं निवासी गणेश साह पिता अवधेश साह बताया जाता है।

युवक के हाथ और पैर में गोली लगी है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लालू पटेल मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस आचार संहिता में मूकदर्शक बनी हुई है। इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सदर अस्पताल में युवक का हाल-चाल जानकर घायल मजदूर युवक का बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर की टीम से बात कर आर्थिक सहयोग किया और इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस दिया। गौरतलब है कि पिता की मौत के बाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण मजदूर युवक करता था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent