रूपा गोयल
बांदा। मुंबई से वापस लौटा एक युवक घर न जाकर एक होटल में ठहर गया। इसी होटल में बीती रात उसने इंस्टाग्राम में लाइव कर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्टाग्राम में लाइव करते समय उसने अपने दोस्त राहुल को भी साझा किया। पुलिस ने होटल में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा कस्बे की है।
जानकारी के अनुसार जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पियार के धोबिन पुरवा निवासी रोहित (23) पुत्र भगवानदीन गुरुवार को सवेरे मुंबई से वापस लौटा था। वह गांव न जाकर अतर्रा कस्बे के संचिता रेस्टोरेंट्स एवं होटल में एक कमरा लेकर उसी में ठहर गया। कमरा लेते समय उसने अपना आधार कार्ड भी जमा किया था। कमरे में पहुंचकर वह बाहर नहीं निकला जबकि होटल के कर्मचारी खाना का आर्डर लेने वह सफाई करने के लिए कई बार उस रूम में गए।
बाद में यह सोच कर कर्मचारियों ने डिस्टर्ब नहीं किया कि शायद सफर के कारण सो रहे होंगे।
रात होने पर होटल के मैनेजर शैलेंद्र ने पीछे की खिड़की से जाकर देखा तो युवक का शव बाथरूम के पास फंदे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। यह देखते ही होटल में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक सहित सहित थाना प्रभारी मनोज शुक्ला फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।