आशुतोष को बनाया गया ब्राह्मण महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ। आशुतोष द्विवेदी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। इस बात की घोषणा जनपद पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता के दौरान की। वहीं इस दौरान नगर निकाय चुनाव की जारी आरक्षण सूची व जेएनयू के विवादित टिप्पणी को लेकर जमकर हमला बोला। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने रैदोपुर स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें प्रदेश में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विगत दिनों जेएनयू में दिवालों पर लिखे विवादित लेख पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां जिस किसी ने ये लिखा है कि ब्राह्मण और बनिया इस देश से निकाल जाय तो ये देश किसी के बाप की बपौती नहीं है। वह अपने बाप से पूछे कि इस देश को आजाद कराने में किस का हाथ है। ब्राह्मण और बनिया इस देश के आक्सिजन है और ये बात लिखने वाले कहने वाले उनका रक्त दुषित है। इस मौके पर सौरभ उपाध्याय, गुड्डू तिवारी, प्रवीण पाठक, पुनीत पाठक, रविंद्र मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, संतोष पांडे, अवनीश चतुर्वेदी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।