श्रीकृष्ण पर भी मणि चोरी का आरोप था, हम तो मनुष्य हैं: देवी महेश्वरी श्री जी
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के रायबरेली रोड दुर्गा मंदिर के सामने पीजीआई के निकट श्री गणपति लॉन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हो रही है। मुख्य यजमान संजय सिंह उनकी धर्मपत्नी पारुल सिंह हैं। आयोजक संजय सिंह के अलावा अमर सिंह, कैप्टन सुभाष ओझा, संजय सिंह, रोहित पांडेय, सुशील तिवारी, सुनील त्रिपाठी, अनिरुद्ध सिंह, सुरेश तिवारी, सत्यम उपाध्याय, रणधीर सिंह, संजय गिरी, राजेश सिंह, आशीष ठाकुर, वीरेंद्र सिंह सोमवंशी एडवोकेट, रणवीर सिंह व्यवस्था संभाल रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ विद्वान पंडितों ने सस्वर मंत्र उच्चारण कर षोडशोपचार व्यास पूजन कर किया।
आयोजक मुख्य यजमान संजय सिंह उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल सिंह ने सपरिवार बच्चों सहित व्यास पूजन कर देवी महेश्वरी श्रीजी का माल्यार्पण कर किया। वृंदावन से पधारी कथा वाचक देवी महेश्वरी श्रीजी ने कहा कि पहले सखियों की सेवा करनी होती है। उसके बाद राधा रानी की सेवा करनी होती है। श्री कृष्ण विवाह का वर्णन विस्तार से किया। आठ प्रमुख विवाह का वर्णन किया। 16108 रानियों के बारे में बताया। भगवान श्रीकृष्ण पर भी मणि चोरी का आरोप लगा था, हम तो मनुष्य हैं इसलिए आरोपों से विचलित नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।