दीपों से जगमगाया भैरव धाम
दीपों से जगमगाया भैरव धाम
सरयू नदी के किनारे सजे दीपक
प्रकृति का सम्मान करने का दिया गया संदेश
देवी प्रसाद शर्मा
महराजगंज, आज़मगढ़। लोक दायित्व द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली पर 5100 दीप भैरव धाम एवं मूल सरयू के किनारे प्रज्ज्वलित किये गए। देव दीपावली का उत्सव त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन स्वर्ग से देवता धरती पर दीपदान करने आते हैं। देवताओं की प्रसन्नता, प्रकृति में देव एवं मानव के बीच समन्वय का पर्व है देव दीपावली। कार्यक्रम संयोजक पवन सिंह ने बताया कि लोक दायित्व के तत्वावधान में मूल सरयू बचाओ अभियान और श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान के कार्यकर्तागण और स्थानीय श्रद्धालु मिलकर प्रतिवर्ष इस उत्सव को मनाते हैं।
देव दीपावली कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के माध्यम से प्रकृति का सम्मान और पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश भी दिया गया। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के साथ ही देव गीतों का कार्यक्रम हुआ इसमें अलंकार कौशिक और उमेश राठौर ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, हर्षित प्रताप, अमित यादव, रवि, सत्यम विश्वकर्मा, अनुराग यादव, सुखराम प्रजापति, सीताराम प्रजापति, मंशा यादव, मंशा यादव, अलंकार कौशिक, बबलू विश्वकर्मा, सौरभ, नितिन, प्रिंस, अभिषेक, अमन, अभिमन्यु, प्रदीप मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।