सुइथाकला ब्लाक के 6 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सुइथाकला ब्लाक के 6 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। गुलाबी समिति द्वारा शिक्षक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय सदरुद्दीनपुर की प्रांगण में विकास खंड सुइथाकला के 6 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष बिट्टू जी ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनका सम्मान किया। साथ ही कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ने के साथ ही सामाजिक सरोकारों में भी निष्ठा व लगन से समर्पित रहते हैं। ऐसे शिक्षकों का सम्मान समाज को एक मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम का प्रारंभ महान शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में राकेश कुमार, बृजेश सिंह, कौशल कुमार, सुशील पुष्कर, संगीता पाल, अनुपमा अग्रहरि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर एआरपी पंकज सिंह, एजाज अहमद, मनोज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA