अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक सम्पन्न

अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की सामूहिक बैठक श्री हनुमान मंदिर रामपुर बाजार के प्रांगण में हुई। बैठक के मुख्य वक्ता आशीष आनंद महराज प्रांतीय उपाधक्ष राष्ट्रीय संत परिषद रहे जहां संचालन अजय ने किया। इस मौके पर आशीष आनंद महाराज ने कहा कि प्रत्येक सनातनी हिंदू जुड़ने का काम करें। बंटने का काम न करें। सभी सनातनी अपनी सुरक्षा के साथ धर्म और शास्त्र की सुरक्षा हेतु शस्त्र भी रखें और सक्रियता से अपने सनातनी को जोड़ने का कार्य करें। जेहादी, बांग्लादेशी, रोहगीनिया को अपने भारत से हटाने का वीणा हमारे डा. प्रवीण भाई तोगड़िया राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक ने उठाया है। डॉ प्रवीण भाई का मार्गदर्शन मिलता रहता है। जनसंख्या नियंत्रण आज देश का मुख्य मुद्दा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रामपुर में बहुत जल्द समितियों को बनाकर हिंदुत्व की एकता अखंडता के लिए प्रचार—प्रसार कर अहिप एवं राबद की सदस्यता कर प्रत्येक मंदिर और सभी के घरों में हनुमान चालीसा पाठ हिंदू शक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर अजय जायसवाल, विक्की, राहुल, सोनू, सुमित, रोहित, दिलीप, सत्या, अजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA