शाहगंज के सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। हर वर्ष तरह इस वर्ष भी सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया जहां सर्वप्रथम प्रधानाचार्य संदीप जी ने महान शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करते हुये माल्यार्पण करके एवं तिलक लगाकर उनका जन्मदिन मनाया।
वहीं सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने पुष्प चढ़ाकर उनके योगदान को याद किया। साथ ही छात्रा-छात्राओं ने अपने अध्यापक अध्यापिकाओं, उप प्रधानाचार्य जैसे— कंचन दीक्षित, विजय सिंह, सुनील यादव, रमेश चतुर्वेदी, पूजा सिंह, मीनाक्षी दुबे, स्नेहा सिंह, अमित राय, शशि यादव आदि का रोल प्ले किया। साथ ही सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को बहुत सारे उपहार भी दिए। अंत में प्रधानाचार्य ने डा. राधाकृष्णन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक दिवस डा. राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है जो एक महान दार्शनिक और विद्वान थे जिन्हें वर्ष 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रन से सम्मानित किया गया था। एक बार वह भारत के उपराष्ट्रपति बने एवं दूसरी बार राष्ट्रपति सभी ने उनके जन्मदिन को मनाने की बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे जन्मदिन को एक शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाय जिसे देखते हुए सभी छात्र-छात्राओं ने उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप मनाना प्रारंभ किया। एक शिक्षक ही है जो अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जा सकता है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










