खाद्य पदार्थ के 6 नमूने संग्रहित कर जांच के लिये भेजे गये
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी व सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव के निर्देश पर केके उपाध्याय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में होली पर्व पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं मिष्ठान उपलब्ध कराने हेतु चल रहे अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अरिया बाजार अकबरपुर में श्रीराम डेयरी का निरीक्षण कर पनीर का नमूना तथा प्रमोद मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर वेसन लड्डू का नमूना लिया।
हंसवर रोड तिवारीपुर में सुनील गुप्ता के किराने की दुकान का निरीक्षण कर सोन पापड़ी का नमूना लिया। सुलेमपुर चौराहा टाण्डा में साहू मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर खोया का नमूना लिया। हीरापुर बाजार में आयुष स्वीट्स का निरीक्षण कर छेना मिठाई का नमूना तथा भूलेपुर, हंसवर में कृष्णा डेयरी का निरीक्षण कर खोया का नमूना संग्रहित किया गया। गुरुवार को कुल 6 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे गए। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश मौर्य, पुरन्दर यादव, मनीषा सिंह व गुलाब चंद गुप्ता शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।