शासी निकाय की बैठक में सीडीओ ने दिये निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जनपद के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी।
जौनपुर शहरी क्षेत्र के टीकाकरण कम होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुये उनका वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना के समस्त लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भुगतान कराने एवं विभाग के सभी कार्यक्रमों का लक्ष्य के अनुरुप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। सत्यब्रत त्रिपाठी डीपीएमएनएचएम ने प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव कुमार, डा० यूबी चौहान, डीटीओ डॉ० आरके सिंह, जनपद के समस्त अधीक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












