50वीं राज्यस्तरीय जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

50वीं राज्यस्तरीय जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के निर्देशन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ और राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में 50वीं राज्यस्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 12 से 15 दिसंबर तक रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-14 इंदिरा नगर लखनऊ में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन गुलाब देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक राज्य शैक्षिक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद अंजना गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र तिवारी, उप शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ ओम प्रकाश मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय लखनऊ दिनेश सिंह राठौर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक पूनम शाही, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, षष्ठ मंडल लखनऊ डॉ दिनेश कुमार, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के प्रोफेसर देवेंद्र कुमार एवं ममता दुबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ स्तुति से किया गया। राजधानी में 18 मंडलों से 504 प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने मॉडल को प्रस्तुत किया जा रहा है।

मंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के निर्देशन में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सदैव प्रयत्नशील है और छात्रों में नवाचार के साथ संस्कार भी विकसित हो इसके लिए भी प्रतिबद्ध है। मंत्री जी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और मेहनत करने वालों को सफलता के शिखर पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता बस आवश्यकता है।

एक लक्ष्य निर्धारित करने की और उस पर आगे बढ़ने की और इसमें आपके सच्चे साथी और सहयोगी आप की किताबें है। छात्रों को समय की महत्ता को समझना होगा और उसका सदुपयोग करना आवश्यक है तभी आप विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं को शीर्ष पर स्थापित कर पाएंगे। निदेशक राज्य शैक्षिक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद अंजना गोयल ने कहा की छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि यह प्रदर्शनी भविष्य के भारत के लिए बहुत सारे नवाचारों को प्रस्तुत करेगा। विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए 21 निर्णायकों द्वारा सभी मॉडलों का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन वंदना तिवारी ने किया। समस्त आयोजन में आरएलबी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक मोहिन्दर सिंह व नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent