आजमगढ़ से 5 उपनिरीक्षक, 1 रेडियो उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी व 1 फालोवर हुये सेवानिवृत्त, एक ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

आजमगढ़ से 5 उपनिरीक्षक, 1 रेडियो उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी व 1 फालोवर हुये सेवानिवृत्त, एक ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

तेजस टूडे ब्यूूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद से पुलिस से 5 उपनिरीक्षक, 1 रेडियो उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी व 1 फालोवर सेवानिवृत्त हुये जिनकी विदाई का कार्यक्रम पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने सेवानिवृत अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक मिठाई और गले में फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दिया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए स्वास्थता की कामना भी किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुभाष चन्द्र दूबे, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राकेश तिवारी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस तुलसी प्रसाद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस उदयभान सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस गिरधारी मिश्र, रेडियो उपनिरीक्षक दुर्गा दत्त सिंह, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश पटेल, (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) व फालोअर नन्द लाल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA