3896 दिव्यांगों को मिलेगा 1.78 करोड़ का कृत्रिम अंग
वितरण के लिये जल्द घोषित होगी तिथि, दर्ज होगा रिकार्ड
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र व एलिम्को कानपुर द्वारा संयुक्त रूप से परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप में 3896 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण देने के लिए चिन्हित किया गया है।
चिन्हित दिव्यांगों को 1 करोड़ 78 लाख रुपए कीमत की सामान वितरित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही वितरण तिथि की घोषणा की जाएगी। दिव्यांगों को मुख्यधारा में लाने के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र विशेष पहल कर रहा है।
इस पहल के तहत केंद्र ने एलिम्को कानपुर के सहयोग से जिले में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण निशुल्क देने के लिए 8 कैंप का आयोजन किया था। सभी ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित कैंप के माध्यम से जिले में 3896 दिव्यांगों को चिन्हित किया गया है।
इनमें से अधिकांश दिव्यांग ट्राईसाइकिल व सुनने की मशीन के लिए पत्र पाए गए है। इन कैंपों में चिन्हित दृष्टिबाधित व अन्य प्रकार के दिव्यांगों को उनके उपयोग के अनुरूप सहायक उपकरण मिलेगा। जबकि जिन दिव्यांगों के हाथ या पैर कटे हुए है। उन्हें कृत्रिम अंग भी लगाया जाएगा।
इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए डीएम नेहा प्रकाश ने बताया की कैंपों के माध्यम से चिन्हित दिव्यांगों को कुल एक करोड़ 78 लाख रुपए कीमत का कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण दिया जाएगा। यह सामान जिला मुख्यालय पर वितरित करने के लिए जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।