अन्तर्राज्यीय गिरोह के 2 शराब तस्कर गिरफ्तार
35 लाख रूपये की 491 पेटी अवैध शराब सहित ट्रक बरामद
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजा तालाब कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद मय पुलिस टीम द्वारा मिली सूचना पर वाहन ट्रक RJ 02GB1753 जो प्रयागराज की तरफ से धान के लावा की बोरियों के नीचे छिपाकर अवैध नाज़ायज अंग्रेजी शराब लादकर बिहार जा रही थी, को पुलिस बल द्वारा ग्राम डंगहरिया फुट ओवर ब्रिज के पास से अभियुक्तगण चालक गोमाराम पुत्र सताराम निवासी करडाली नाडी बाडमेर राजस्थान थाना सिडदरी, हाल पता एड सिडदरी राजस्थान उम्र 43 वर्ष व खलासी हरजीराम पुत्र नानगाराम निवासी एड सिडदरी थाना सिडदरी वाडमेर राजस्थान को वाहन व अवैध शराब से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादंवि व 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, उ0नि0 अक्षय सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र यादव, का0 प्रदीप मौर्या, का0 आशुतोष सिंह, का0 वैभव त्रिपाठी शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











