121 जोड़े विवाह बन्धन में बंधे

121 जोड़े विवाह बन्धन में बंधे

रूपा गोयल
नरैनी, बांदा। एक साथ 121 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। गायत्री परिवार के आचार्यों ने वैदिक विधि विधान से सभी जोड़ों का विवाह संस्कार संपन्न कराया है। विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने सभी जोड़ों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत ब्लाक सभागार में 121 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। सभी जोड़ों की शादियां गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, नगर पालिका अतर्रा की अध्यक्ष संगीता निराला व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौजूद पुरोहितों द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से मंत्रोचार कर एक साथ सभी जोड़ों का विवाह संस्कार संपन्न किया गया। विवाह कार्यक्रम के पश्चात सभी को क्षेत्रीय विधायक द्वारा निर्धारित उपहार देकर विदा किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि हजारों क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में एक साथ 121 जोड़ों का पवित्र बंधन की शोभा को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। बताया कि नित प्रतिदिन डबल इंजन सरकार के जनकल्याणकारी सपने साकार होते देखकर हम सबको गौरव की अनुभूति हो रही है। ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन में बताया कि इतने बड़े जन समुदाय की उपस्थिति में विवाह संस्कार संपन्न होना भाग्य का विषय है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों सहित उपजिलाधिकारी विकास यादव, सहायक खंड विकास अधिकारी सुशील द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent