लखनऊ में लगायी गयी 10 दिवसीय हस्तशिल्पि प्रदर्शनी

लखनऊ में लगायी गयी 10 दिवसीय हस्तशिल्पि प्रदर्शनी

क्षेत्रीय निदेशक ने किया उद्घाटन, उमड़ी भारी भीड़
शुभम जायसवाल
लखनऊ। कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित मऊ हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के तरफ से लखनऊ के काकोरी रोड पर स्थित माल रोड जेहटा चौराहा के पास (उपहार लॉन) में तीस हस्तशिल्पि महिलाओं द्वारा बनाई गई कपड़ों पर विभिन्न कृतियों, नक्काशी, एंब्रायडरी, डिज़ाइन की प्रदर्शनी लगायी गयी है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन बीते बुधवार को मुख्य अतिथि (क्षेत्रीय निदेशक हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार) विरेन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि (पूर्व सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश) रामजतन राजभर ने क्षेत्रीय निदेशक के साथ प्रदर्शनी में लगे स्टालों पर घूम—घूम कर सभी वस्त्रों को बारीकी से देखा तथा स्टाल पर लगी महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया। बताया गया कि यह प्रदर्शनी बुधवार से प्रारंभ होकर 17 फरवरी तक चलेगी।

प्रदर्शनी में कविता देवी, चंदा देवी, दुर्गावती, मैना देवी, नीलम, प्रियंका, रिंकू, अलका देवी, सुमित्रा, पूजा, मुक्ता देवी समेत अनेकों हस्तशिल्पियों द्वारा बनायी गयी अपने स्टाल लगाए गए थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent