तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत

तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव के तालाब में सोमवार की सुबह नहाते समय डूब जाने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विपिन उर्फ राहुल कुमार 18 वर्ष पुत्र बबलू मिस्त्री निवासी विक्रमपुर थाना फूलपुर वाराणसी फौज में भर्ती होने के लिये तैयारी कर रहे थे। प्रतिदिन आठ-दस लड़कों के साथ फूलपुर से दौड़ते हुए त्रिलोचन महादेव तक आते थे।

फर्जी हस्ताक्षर बनाकर ग्राम पंचायत अधिकारी ने निकाले रूपये

आने के बाद सभी लड़के तालाब में कूदकर नहाते थे। उसी तरह सोमवार को भी दौड़ते हुए आये। सावन का सोमवार होने के कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। पुलिसकर्मियों ने तालाब में नहाने से मना कर दिया तो सभी लड़के तालाब के पूर्वी छोर से तालाब में कूद गये और नहाने लगे। पुलिस की डांट फटकार के बाद तालाब में राहुल के साथ नहाने वाले सभी लड़के बाहर निकलकर कपड़ा पहनने लगे।
एक कपड़ा छूटा हुआ देखकर लड़कों ने अपने साथियों को मिलाया तो मालूम हुआ कि राहुल तालाब से बाहर नहीं आया। राहुल के साथ नहाने वाले लड़कों ने तालाब में कूदकर ढूढ़ने लगे और ढूढ़कर राहुल को बाहर निकाला। आनन-फानन में राहुल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।