धूमधाम से मनाया गया युवा विकास समिति का वार्षिक महोत्सव
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। युवा विकास समिति द्वारा तेलियानी ब्लाक परिसर में बुधवार को समिति वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी संतोष त्रिपाठी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, बुन्देखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, तेलियानी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ अशोथर के अध्यक्ष अनुराग मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तपस्वी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्या अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। कार्यक्रम में जिले के सभी समाजसेवियों को उनके द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इसी सम्मान की कड़ी में समिति द्वारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला को समाज व व्यापारियों के लिए किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही बुंदेलखंड के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय को भी उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के प्रति उन्हें भी सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने अपने ओर से समिति के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी व जिलाध्यक्ष कंचन मिश्र सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति दिल से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। संचालन समिति के सचिव आलोक गौड़ ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।