शत—प्रतिशत मतदान के लिये निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी महोदया श्रीमती सी. इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार लोकतंत्र के महापर्व पर 20 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरुक करते हुए लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान फिर जलपान, 20मई को करें मतदान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे लगाए। रैली में विद्यालय के बच्चे 20 मई को मतदान हेतु स्लोगन तख्ती लिए हुऐ थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण ने लोगों से 20 मई को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण, कमल चन्द वर्मा, रामकिशोर गुप्ता, आशीष, रवि गुप्ता, राजकुमार, सर्वेश कुमार, अब्दुल कुद्दूस, निशु तिवारी, अंशुमान दीक्षित, अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















