गुड्डन जायसवाल
किशनपुर, फतेहपुर। स्थानीय नगर में जिला उपाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से चलकर आये पूजित अक्षत एवं चित्र पत्रक का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम ग्राम देवता फाल्गुन गिरी बाबा के मंदिर में निमंत्रण देने के बाद अन्य जगहों पर निमंत्रण पत्र बांटे गये। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय, खंड कार्यवाह सूरज, प्रखंड उपाध्यक्ष सत्यम, सृजन मोदनवाल आदि कार्यकर्ताओं ने मिलकर नगर के वार्डों में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र दिया। सभी से 22 जनवरी को अपने घर में दिया जलाने एवं पास के मंदिर में भजन कीर्तन आदि करने का आग्रह किया। निमंत्रण पाकर कई लोग प्रसन्न हुए एवं कुछ बहुत भावुक हुए। इसी बीच अरविंद मिश्रा ने निमंत्रण पत्र बांटने वाले सभी कार्यकर्ताओं का तिलक एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया। श्रीराम मंदिर के चित्र को सिर से लगाते हुए सभी ने कहा कि 22 जनवरी को दीपोत्सव कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए अपने घर एवं मोहल्ले में मिलकर सजावट की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।