विश्व हिन्दू सेवा संघ के पदाधिकारी घोषित | #TEJASTODAY
विश्व हिन्दू सेवा संघ के पदाधिकारी घोषित | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के जिलाध्यक्ष शनी उपाध्याय ने प्रांतीय अध्यक्ष आशीष कुशवाहा की सहमति पर जिले की टीम की घोषणा कर दिया। घोषणा के अनुसार जिला कार्यकारिणी में अभिषेक शुक्ला, दीपक यादव, सत्या सिंह, सुशील विश्वकर्मा, नितिन मिश्रा उपाध्यक्ष, प्रतीक पाण्डेय महामंत्री, अनुज सिंह, आनन्द केशरी, डा. अरूण पटेल, आशीष साहू, सौरभ श्रीवास्तव मंत्री तथा विजय मौर्य मीडिया प्रभारी बनाये गये। जिलाध्यक्ष ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये आशा व्यक्त किया कि वे भारतीय संविधान व संगठन के नियमों का पालन करते हुये संस्था को मजबूत बनाने तथा उसका विस्तार ब्लाक स्तर तक करने का प्रयास करेंगे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें