महिला थानाध्यक्ष ने चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं लड़कियों को किया जागरूक

महिला थानाध्यक्ष ने चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं लड़कियों को किया जागरूक

उस्मान अली
टूंडला, फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं बहन, बेटियों, छात्राओं को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ने जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र की ग्राम पंचायत सचिवालय उसायनी पर एक जन चौपाल के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं लड़कियों को जागरूक करते हुए बताया कि आजकल महिलाएं व लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों एवं लड़कों से पीछे नहीं हैं।

महिलाएं और लड़कियां हर क्षेत्र में अपना, अपने परिजनों एवं क्षेत्र, शहर, जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। आप ही अपने कार्यों को निडर होकर करें। अगर कोई भी व्यक्ति आपको कहीं आते जाते समय, फोन के माध्यम से परेशान करता है तो आप को डरने की आवश्यकता नहीं है। आप सीधा पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर प्रार्थीया की पहचान भी छुपा कर पुलिस द्वारा दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आपकी मित्र है और हर समय आपके साथ है। आपको किसी भी प्रकार से किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है।

जन चौपाल के दौरान प्रियंका श्रीवास्तव ने पुलिस एफआईआर स्कैन कोड के बारे में महिलाओं एवं लड़कियों को गहनता से जानकारी देते हुए जागरूक किया तथा महिला हेल्पलाइन तथा सीयूजी नंबर भी नोट कराए साथ ही महिलाओं से उनकी परेशानी भी जानी और कहा कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो जन चौपाल के माध्यम से यहां भी हमें अपनी लिखित शिकायत दे सकती हैं जिस पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के साथ ग्राम प्रधान बृजेश कुमारी एडवोकेट, प्रधान प्रतिनिधि ताराचंद्र, प्रधानपति विजय कुमार, पंचायत सहायक पूजा भास्कर, अर्चना, कल्पना राजोरिया, नंदनी सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं लड़कियां उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent