कपड़ा धोने गई महिला की नदी में डूबने से हुई मौत
कपड़ा धोने गई महिला की नदी में डूबने से हुई मौत
दीपावली पर्व पर परिवार में कोहराम
राकेश
नालंदा, बिहार। गोइठवा नदी में डूबने से रविवार को एक महिला की मौत हो गई है। मृतका बिन्द प्रखण्ड अंतर्गत अलीपुर गांव निवासी कुंदन राम की (24) वर्षीया पत्नी काजल देवी है। घटना के संदर्भ में मृतका के परिजन ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर महिला गोइठवा नदी में कपड़े धोने गई थी। तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। आसपास के लोग जब तक दौड़ कर घटनास्थल तक पहुंचते तब तक महिला की डूबकर मौत हो गई।
इसके बाद ग्रामीणों ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली। गाँव में परिजनों की चित्कार गूंजने लगी। मृतका अपने पीछे एक 3 साल की बेटी एवं 2 महीने के दूध मुंह बच्चे को छोड़ गई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि नदी में डूबने से मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। यूडी केस दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। आपदा के तहत मृतका के आश्रितों को सरकारी सहायता उपलब्ध करा दी जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।