महिला ने यमुना में कूदकर दी जान, पढ़िए पूरी खबर…. | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता का शव यमुना में मिला। पुलिस ने शव को यमुना नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विदित रहे कि वृंदावन के गांव अहिल्यागंज में महिला ने रविवार को यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने विवाहिता का पर्स, मोबाइल और चप्पलें बरामद की हैं। पर्स में सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृन्दावन कोतवाली की अहिल्यागंज खादर में रविवार की शाम को राया के नगला दखनी निवासी 25 वर्षीय मोना उर्फ काजल ने यमुना में छलांग लगा दी। जिसका शव सोमवार घटनास्थल से कुछ दूरी पर यमुना नदी में तैरता मिला। बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी अमित यादव पुलिसबल के साथ पहुंचे। शव को यमुना से निकलवाकर कब्जे में लिया। शव उक्त महिला का था, जो रविवार को अहिल्यागंज में यमुना नदी में कूदी थी। पुलिस ने मौके से महिला का पर्स, चप्पलें और मोबाइल बरामद किया। मोबाइल के आधार पर महिला की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित कर दिया। सोमवार की सुबह थाना गोविंदनगर पुलिस को यमुना में एक शव उतराता मिलने की सूचना मिली। कोतवाल ने बताया कि महिला ने सुसाइड नोट में मिला है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पानी में डूबने से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।