HomeJaunpurसर्पदंश से महिला की मौत

सर्पदंश से महिला की मौत

सर्पदंश से महिला की मौत

श्यामधनी यादव
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैयाँ निवासी जयराज यादव उर्फ पिंटू पुत्र दलश्रृंगार यादव की 32 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी का बुधवार को सर्पदंश से मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रमिला देवी बुधवार प्रातः लगभग 6:00 बजे घर के बाहर मड़हे में ईंधन लेने के लिए गई थी जहां उन्हें सर्प ने दंश कर लिया, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर परिवार वाले उन्हें दवा पिलाने के लिये बगल के गांव में ले गए हालत में सुधार न होने पर चिकित्सा के लिए धरसौना बाजार में निजी अस्पताल में ले गए।

न्याय आपके द्वार के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विवाद को कराया हल

उसके पश्चात अटाला मस्जिद जौनपुर लेकर गए परंतु तबियत बिगड़ती गई और अंत में जनपद के एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार वाले अंतिम संस्कार परवाह के लिए वाराणसी लेकर चले गए। जहाँ इस घटना से एक तरफ प्रमिला के 2 पुत्र गोलू और सोयल तथा एक पुत्री वर्तिका के साथ-साथ परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी तरफ पूरे गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

 

 

Must Read