गोमांश के साथ महिला गिरफ्तार
गोमांश के साथ महिला गिरफ्तार
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किग्रा गोमांस व 2 चापड़, 3 चाकू व एक ठीहा किया वरामद।
थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्ता शवाना पत्नी अमजद निवासी सहजौरा थाना इब्राहिमपुर को 50 किग्रा गोमांस व चापड़, 3 चाकू व एक ठीहा सीमेन्ट से वना व 5 काली पन्नी गोमांस विक्री हेतु के साथ रविवार को ग्राम सहजौरा से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश जारी है।
इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत शवाना उपरोक्त आदि 9 अभियुक्तगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शवाना उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय यादव, जयकिशन यादव, कांस्टेबल राजेश यादव, हेमन्त कुमार, इन्द्रपाल सिंह, महिला कास्टेवल आरती सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।