खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

  • खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति का विकास करनें ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें जनपद राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक विकसित करने युवाओं में अनुशासन नेतृत्व टीम भावना एवं स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करने तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ्य समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न आयु वर्ग में 3 खेल विधाओं यथा-वालीबाल, कबड्‌डी, बैडमिन्टन, में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में महिला/बालिका एवं पुरुष/बालक श्रेणी में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा विधानसभा-382 सैयदराजा में 26 नवम्बर को नेशनल इण्टर कालेज सैयदराजा में कराया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी बरहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत राजन यादव क्षे०यु०क०अ० वि०ख०-धानापुर द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व बुकें देकर किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में अगुन्तक खिलाड़ियों को अपनी-अपनी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं जनपद का नाम उज्ज्वल करनें की शुभकामना दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ही देश का भविष्य है। आपमें अपार सम्भावनाएं हैं। आप अपने उर्जा का प्रयोग सकारात्मक सोच एवं क्रिया—कलाप में लगायें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिये स्वच्छता एवं खेलकूद की गतिविधियों की अपने जीवन में सम्मिलित करें। हमेशा सकारात्मक विचार अपने अन्दर लाये और दूसरों को सकारात्मकता की प्ररेणा दे।
कार्यक्रम का संचालन रजनीश पाण्डेय नोडल अधिकारी/क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वि०ख० सकलडीहा ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी चंदौली, श्वेतांक मिश्रा क्षे०यु०क०अ० सदर, राहुल वर्मा क्षे०यु०क०अ० चकिया, पी०आर०डी० जवान विजय गौतम, जय प्रकाश भारती, रामनिवास यादव, अब्दुल कादीर, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। सीनियर बालक वालीबाल में नौबतपुर विजेता एवं जनौली उपविजेता वालीबाल सब जूनियर में मरूई विजेता एवं जनौली उपविजेता स्थान प्राप्त किया है। विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।