आजादी का अमृत महोत्सव मनायेंगे-हर घर तिरंगा फहरायेंगे
आजादी का अमृत महोत्सव मनायेंगे-हर घर तिरंगा फहरायेंगे
आशीष उपाध्याय
सिरसागंज, फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक अश्वनी जैन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में राम शरण विद्या निकेतन सिरसागंज में विद्यालय के निदेशक देव शरण आर्य के संयोजन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। श्री जैन ने राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास विद्यार्थियों को समझाते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 11 से 17 अगस्त में हर घर तिरंगा अभियान में जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने तिरंगा के प्रथम रंग केसरिया को शौर्य एवं साहस का प्रतीक, द्वितीय रंग सफेद को शान्ति का प्रतीक, तृतीय रंग हरा को सम्रद्धि एवं खुशहाली का प्रतीक एवं मध्य में स्थापित अशोक चक्र की 24 तीलियों का अर्थ निरंतर प्रगति से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, हर घर तिरंगा फहराएंगे की पंक्तियों के माध्यम से आह्वान किया कि आगामी 11 से 17 अगस्त में अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा आर्य ने सभी विद्यार्थियों को सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा की पंक्तियों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रेरित किया। देव शरण आर्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करते हुए जिला समन्वयक अश्वनी जैन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्णिमा चतुर्वेदी, पूनम शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।