HomeJaunpurअवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर आखिर होगी कार्यवाही?

अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर आखिर होगी कार्यवाही?

अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर आखिर होगी कार्यवाही?

मान्यता विहीन विद्यालयों को दी जा चुकी है नोटिस, जल्द ही होगी कार्यवाही: खण्ड शिक्षा अधिकारी
सुजानगंज, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार का सख्त निर्देश है कि शिक्षा विभाग मान्यता विहीन विद्यालय तथा शिक्षा विभाग द्वारा दिए गये शपथ पत्र का कड़ाई पूर्वक पालन करायें। वहीं सुजानगंज के जिम्मेदार अधिकारी प्रबंधकों से मिलीभगत करके गरीब एवसं असहाय किसानों को उच्च शिक्षा के नाम पर लुटवा रहे हैं। यहां तक कि कई विद्यालयों में खुद की किताब तथा ड्रेस है जो हर वर्ष बदल दी जाती है। परिवार के जितने सदस्य हैं, उन्हें शिक्षक के रूप में रखे हैं जिनके पास शिक्षा से संबंधित कोई डिग्री भी नहीं है। इन सबके बावजूद विद्यालय परिसर में ही नास्ते तथा जनरल स्टोर की दुकान भी चला रहे हैं। क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को चारों तरफ से लूटा जा रहा है।
क्षेत्र के विजय प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुरेश पांडेय सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र के लगभग विद्यालय मानकविहीन है। बच्चों को लाने—ले जाने वाले साधन की अवधि समाप्त हो चुकी है तथा वाहन भी इस समय डग्गामार स्थिति में पहुंच चुके हैं। स्कूल के वाहन को चला रहे वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता है परंतु बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है जो किसी दिन बड़ी घटना को अंजाम देंगे। सरकार की इतनी सख्ती के वावजूद शिक्षा विभाग के जिम्मेदार लोग कार्यवाही करने से हिचक रहे हैं। ऐसा लगता है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कहीं न कहीं इस प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यहां देखने वाली बात यह भी है कि छोटे विद्यालय के प्रबंधकों के ऊपर कार्रवाई करते हुए ताला लगाया जा सकता है तो रसूखदार विद्यालयों के प्रबंधकों के ऊपर क्यों नहीं कार्यवाही हुई? इस संदर्भ में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज ने कहा कि इस प्रकार के विद्यालयों के उपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो विद्यालय मानक के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें नोटिस दी जा चुकी है तथा समय रहते ही ऐसे विद्यालयों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read