पत्नी बस स्टैंड पर करती रही इंतजार, पति प्रेमिका के साथ फरार

पत्नी बस स्टैंड पर करती रही इंतजार, पति प्रेमिका के साथ फरार

सुल्तानगंज। साथ जीने मरने का कसमें खाकर अग्नि के सात फेरे लेते जीवनसाथी प्रमोद ने सरिता को चुना था। शुक्रवार को उसी जीवन साथी को धोखा देकर प्रेमिका के साथ पति सुल्तानगंज बाजार से फरार हो गया। अपनी मासूम बच्ची का ममता व पत्नी का प्यार भी उसे रोक नहीं पाया। इस घटना से लोगों के बीच कई तरह की चर्चा होने लगा।

गला काटकर युवक की नृशंस हत्या, हत्या के बाद किया ऐसा

पत्नी चार घंटा तक बस स्टैंड मे पति के आने का इंतजार करते रही। थक हार कर पति के नहीं आने से निराश होकर थाना पहुंची। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। ससुराल तक पहुंचाने की बात कही। जमालपुर कुशीनगर निवासी विवाहिता सरिता देवी ने बताया कि उनकी शादी परबत्ता के नयागांव मे प्रमोद तांती के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन पति साथ रहा। उसके बाद मायके मे ही छोड़ कर दिल्ली काम करने चला गया। दिल्ली से पैसा नहीं भेजता था, जिससे खाने पीने मे दिक्कत होने लगा।
इसी दौरान एक बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची जन्म के बाद सामाजिक दबाव पर पति घर आया। कुछ दिन ससुराल मे रखा फिर बहला-फुसला कर मायके लेकर चला गया।

दिन दिनदहाड़े युवक की चाकू घोंप कर हत्या

मायके छोड़ कर पति जब जाने लगा तो घरवालों ने पत्नी को साथ लेकर जाने का दबाव दिया। शुक्रवार को बच्ची का इलाज कराने का बहाना बनाकर पति प्रमोद सुल्तानगंज लाया। उसके बाद बस स्टैंड मे पति को एक लड़की मिली। उससे बात करने लगा। बातचीत करने के बाद लड़की चली गई। इसी बीच पति ने मुझे मोबाइल दिया कहा कि रिक्शा ला रहे हूं। तब डॉक्टर के यहां ले जाएंगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी पति वापस नही लौटा। बच्ची रोने लगी। चार घंटा के बाद खोजबीन के बाद भी आसपास कहीं पति नही मिला। थाना पुलिस से विवाहिता ने ससुराल पहुंचाने की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने विवाहिता को आॢथक मदद कर ससुराल भेजा। विवाहिता ने बताया कि पति ने धोखा देकर डॉक्टर को दिखाने का बहाना बना कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया है।

 

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent