उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोनीत होने पर हुआ स्वागत

उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोनीत होने पर हुआ स्वागत

रविन्द्र कुमार
फ़िरोज़ाबाद। जिला उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोनीत होने पर किया गया।

मोहल्ला कटरा में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष पद पर हाजी हारून अजीज मनोनीत किया गया। साथ में उपाध्यक्ष तारिक आहद, प्रमुख महासचिव सैफुल्लाह खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रेहान, सचिव मोहम्मद साहबान हुसैन, सह सचिव नूर उल हसन को मनोनयन पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सीओ सिटी कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर दक्षिण राजेश पांडेजी, एसआई अलविना पठान मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने हाजी हारून अजीज को अल्पसंख्यक उद्योग व्यापार मंडल का मनोनीत पत्र दिया। सभी अतिथियों का माला साफा पगड़ी व शील्ड देकर सम्मान किया।

जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, जिला महामंत्री कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल का परिवार आगे बढ़ रहा है। जिला उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हर दुख सुख में दिन-रात हमेशा साथ है। साथ ही कहा कि हाजी हारून अजीज आप अल्पसंख्यक समाज में व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते हुए व्यापारियों को अपने साथ जोड़िए, ताकि उनकी समस्याओं की लड़ाई उद्योग व्यापार मंडल लड़ेगा।

सीओ सिटी कमलेश सिंह व इंस्पेक्टर दक्षिण राजेश पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ा रहता है। किसी भी व्यापारी को अगर कोई भी समस्या आती है तो तुरंत हमसे थाना प्रभारी 112 पर संपर्क करें व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत निदान किया जाएगा।

जिला कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा, आईटी सेल के अध्यक्ष भरत तिवारी, इनाम सिंह प्रजापति ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम यह संदेश देता है कि व्यापारियों का कारवां बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल खालिक एवं संचालन असलम भोला ने किया।

कार्यक्रम में उमाशंकर यादव जिलाध्यक्ष लोक जनशक्ति किसान यूनियन, जकी उल्ला खान अध्यक्ष आर्टिफिशियल ज्वेलरी कॉस्मेटिक्स, पीपी जैन, हाशिम मंसूरी, इकरार अहमद, मोअज्जम परवेज, फैजी खान, मोहसिन नाना, शेखू, मोहसिन अंसारी, इशरत उल्ला खान आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent