जल संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जल संरक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जनपद रायबरेली के राजनगर अटौरा बुजुर्ग पर स्थित आधारशिला ला कालेज आफ प्रोफेशनल कोर्सेज के प्रबंध निदेशक डा. तहसीलदार सिंह आईपीएस पूर्व डीआईजी द्वारा जल साक्षरता एवं पर्यावरण संरक्षण जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षणध्परिवर्धन कार्यक्रम पर आयोजित गोष्ठी एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया जिस पर देश के विभिन्न स्थानों और क्षेत्रों पर कार्य कर रहे लोगों को बुलाया। जिसमें बाँदा जनपद में लोगों की निःस्वार्थ मदद कर रहे बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अलीए वरिष्ठ पत्रकार प्रवक्ता सद्दू अलीए सदस्य रफ़ीक़ खान और अलीमुददीन ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए रमेश चंद्र शर्माए अरुण तिवारी वरिष्ठ पत्रकार उर्फ पानी पत्रकार, डा. महादेव सिंह, अर्जुन पांडेय, सुरेश भाई आदि लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन पर अपने अपने विचार और सुझाव व्यक्त किए। कार्यक्रम में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार और सुझाव दिए जिससे देश में जो प्रदूषण की समस्या है दूर हो सके। कार्यक्रम में रिज़वान अली को माला और शाल पहनाकर तथा निरोगी जीवन के महत्वपूर्ण सूत्र पर आधारित एक पुस्तक भेंटकर अलंकृत किया गया। साथ ही डॉ. तहसीलदार सिंह आईपीएस पूर्व डीआईजी द्वारा गरीबों की मदद और सहयोग करने का वादा भी किया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूजा शर्मा और पूरे स्टाफ़ ने सभी लोगों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाँदा रोटी बैंक टीम के कार्यों को सराहा तथा तालियाँ बजाकर सम्मान भी किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA