कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। शहर के नरैनी रोड स्थित हिरा मॉडल स्कूल एवं हिरा इस्लामिया इण्टर कालेज, नरैनी रोड, बाँदा में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ तिंदवारा इण्टर मीडिएट कालेज तिंदवारा के प्रधानाचार्य श्री धनराज, हिरा इस्लामिया इण्टर कालेज के प्रबंधक श्री अशफाक एवं हिरा इस्लामिया इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मरियम खान द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पूर्व हिरा इस्लामिया इण्टर कालेज के वरिष्ठ शिक्षक चाँद बाबू एवं सालेहा द्वारा प्रतियोगिता में पधारे समस्त अतिथियों का बैच अलंकरण करके सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच अण्डर 17 ग्रुप मे हिरा इस्लामिया इण्टर कालेजए बांदा एवं खानकाह इण्टर कॉलेज, बांदा के मध्य हुआ जिसमे हिरा इस्लामिया इण्टर कालेज, बांदा के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रर्दशन किया गया और खानकाह इण्टर कॉलेज को हरा दिया। इसी कम में भगवती प्रसाद ओमर वैश्य इण्टर कॉलेज, बांदा ने आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, बांदा को हराया। प्रतियोगिता के अगले मैच में राजकीय इण्टर कॉलेजए बांदा ने डीएवी इण्टर कॉलेज, बांदा को काँटे की टक्कर के साथ परास्त किया। समाचार लिखे जाने तक भगवती प्रसाद बालिका इण्टर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के मध्य कबड्डी मैच खेला जा रहा था। कार्यकम में सुरेश कुमार, क्रीडा सचिव राजकीय इण्टर कालेज, बांदा एवं बाबा भारती राष्ट्रीय कोच कबड्डी ने मैच रेफरी की भूमिका निभायी। कार्यक्रम में आए हुए रमेश चन्द्र, मण्डलीय सचिव, आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, बांदा, शाहिद वली खान, शारिरिक शिक्षक, खानकाह इण्टर कालेज, बांदा, रामदेव, शारिरिक शिक्षक, डीएवी इण्टर कालेज, बांदा, पुष्पा सिंह एवं शहजादी बेगम आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









