राजवंशी अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने अंधेरा का फायदा उठाते हुये किशोरी के साथ किया ऐसा…
राजवंशी अस्पताल में भर्ती थी किशोरी, आरोपी वार्ड ब्वाय को पुलिस ने भेजा जेल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जनपद में इलाज कराने आई किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि दिलीप कुमार यादव नाम के वार्ड ब्वाय ने रात में किशोरी के साथ छेड़छाड़ किया। शिकायत पर कैंट पुलिस ने पाक्सो व छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी दिलीप कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि एक किशोरी को हार्ट की प्राब्लम थी। परिजन उसे लेकर शहर के पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो एवं मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि रात में हास्पिटल के वार्ड ब्वाय दिलीप यादव ने अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी।
दूसरे अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस के अनुसार छेड़खानी के बाद किशोरी को परिजनों ने डिस्चार्ज करा लिया। उसका इलाज अब दूसरे हास्पिटल में चल रहा है। शनिवार को ही किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी जिसके बाद कैंट पुलिस ने पाक्सो व छेड़खानी का केस दर्ज किया। रविवार की दोपहर पुलिस ने आरोपित दिलीप को पैडलेगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
महराजगंज का रहने वाला है आरोपित
पुलिस ने बताया कि आरोपित दिलीप यादव महराजगंज जिले के ग्राम-कोहारगद्दी थाना परसामलिक का रहने वाला है। वह पिछले 3 साल से हास्पिटल में वार्ड ब्वाय के रूप में काम कर रहा था।
हास्पिटल का है विवादों से पुराना नाता
हास्पिटल का विवादों से पुराना नाता रहा है। आये दिन इलाज में लापरवाही के आरोप में मरीज व तीमारदारों से कर्मचारियों का विवाद होता रहता है। एक बार विवाद में गोली भी चल गई थी। यहां पर बाउंसर भी रखे गए हैं जो असलहे के बल पर मरीज और तीमारदारों को धमकाते रहते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।