व्यापार मण्डल मिश्रा गुट का शपथ समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
गुड्डन जायसवाल
जहानाबाद, फतेहपुर। आज कस्बा जहानाबाद में व्यापार मंडल जहानाबाद (मिश्रा गुट) के व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के द्वारा शपथ समारोह के कार्यक्रम में व्यापारियों को पद की शपथ दिलाई गई पद की शपथ दिलाते हुए कहा जहानाबाद व्यापार मंडल के लिए अपने-अपने पद का नाम ले पद पर मनोनीत हुआ हूं मैं ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ लेता हूं कि मैं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखूंगा ईश्वर मेरी मदद करें और व्यापारी समाज की बिना भेदभाव के लिए कार्य करूंगा और संविधान के अनुरूप कार्य करूंगा व्यापार मंडल के प्रतिष्ठा को बनाने का कार्य करूंगा ईश्वर मेरी मदद करें और प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया कि करोना के समय हमने राज्य सरकार से व्यापारियों के हित में कई मांगे रखी कुछ मांगे पूरी कर दी गई और हमने व्यापारी दिवस की मांग सरकार से किया है और पूर्व सांसद श्री भैरों प्रसाद मिश्र जी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया यह संगठन पूरे देश में कार्य कर रहा है और व्यापारियों के हित में बात कही और वहीं पर मौजूद व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने व्यापारियों को संबोधित किया और व्यापार मंडल जिला महामंत्री सुनील शुक्ला के द्वारा मंच का संचालन किया गया और उन्होंने बताया इस समय लग्नो का कार्य चल रहा है और व्यापारी अपना बहुत ही अमूल्य समय देकर शपथ समारोह में शामिल हुए मैं समस्त व्यापारियों का आभार प्रकट करता हूं इतना ही नहीं मंच पर उपस्थित व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, पूर्व सांसद बांदा भैरों प्रसाद मिश्र को व्यापारियों ने शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया और संबोधन के समय व्यापारियों ने ताली बजाकर स्वागत करते रहे इस मौके पर व्यापार मंडल महिला जिला अध्यक्ष गायत्री सिंह, किशनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, महामंत्री कुंवारे सिंह, रविंद्र मिश्रा खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित पांडे व्यापार मंडल महामंत्री नीरज अग्रवाल रितेश सिंह सुरेंद्र शर्मा इसके लाइट खागा और जहानाबाद के व्यापारी गण और जिले के कई जगह के व्यापारी गण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।