भाजपा से कुर्मी प्रत्याशी, सपा से भी कुर्मी और बसपा से मुस्लिम, कांग्रेस से भी मुस्लिम
सोनू सिंह
अम्बेडकरनगर। दलित मुस्लिम कुर्मी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र टांडा में हर घर पवार लूम कपड़े की दुकान और भट्टे का मुख्य व्यवसाय लोग करते हैं। यहां से विदेशों तक कपड़े का निर्यात किया जाता है। यहां की राजनीति भी इसी तर्ज पर होती है। यह इलाका मुस्लिम बाहुल्य है। अबकी बार विधानसभा में भी पार्टियों ने भी जातिये आधार पर टिकट दिया है। 328474 मतदाता है। 2022 विधानसभा चुनाव सर चढ़ बोल रहा है। मतदाता भी चुप्पी साधे हुए है।
प्रत्याशी भी अपने अपने तरीके से वोट मांग रहा कोई जातियों के आधार पर अपना प्रचार करके हर घर जा रहा है। कोई विकास का मुद्दा लेकर हर घर जाकर वोट माग रहा है। टाण्डा में प्रमुख रूप से भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मैदान में है परंतु यहा सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट है। अब देखना है कि सपा से लड़ रहे उम्मीदवार राममूर्ति वर्मा और बसपा से सबाना खातून और कांग्रेस के मेराजुद्दीन भी जातीय समीकरण पर वोट मांग रहे हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा विकास को लेकर लोगों के मध्य जा रहे हैं। हर तबके को अपनी सरकार की उपलब्धि गिनकर वोट मांग रहे हैं। मजे की बात यह है कि अब यहां दो मुस्लिम चेहरे हैं। कोई किसी से कम नहीं है। अपनी पहचान में कितना मत कौन पता है, यह तो अब इनकी काबलियत पर होगा। टाण्डावासियों का मानना है कि यह लड़ाई भाजपा और सपा में सीधे दिख रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।