भारत परिषद का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। भारत परिषद द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय घुरामऊ बंगला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने लोगों के घरों में जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष रत्नेष द्विवेदी ने कहा कि इस बार मतदान हम सभी बिना किसी परिवारिक जोर दवाब से अपनी समझदारी से करेंगे, इसके लिए लोगों को जागरूक भी करेंगे। जिला महासचिव आकाश राय ने कहा कि शिक्षित लोग भी मतदान से अपरिचित हैं।
इस वजह से शिक्षा मे रास्टीयता के तत्वो का मिश्र किया जाय। जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ सचिन त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा नेता चुने जो अपना हित न देखें। राष्ट्र हित देखें। जिलाध्यक्ष छायाकार प्रकोष्ठ अजीत सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करना हो तो मतदान अवष्य करे। जिला उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। चुनाव मैदान में स्वच्छ छवि के लोगों को वोट करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रत्नेष द्विवेदी, जिला महासचिव आकाश राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. याकूब खान, उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ सचिन त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष छायाकार प्रकोष्ठ अजीत सक्सेना, संगठन मंत्री सीमा बाजपाई, वार्ड अध्यक्ष शिखा शर्मा, नगमा खान, ममता शुक्ला, योगेश शर्मा, डा. मोहम्मत अनस सिद्दीकी, दिलीप कुमार, सलीम खान, मोहित निगम, अमित शुक्ला, राकेश कुमार, राजकुमारी, सुमन, जीतेन्द्र प्रताप सिंह, लल्ली आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।