शातिर गैंग पुलिस की गिरफ्त में

शातिर गैंग पुलिस की गिरफ्त में

मुकेश तिवारी
झांसी। ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर चोरी (टप्पेबाजी) करने वाले एक गिरोह को पकड़ कर पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह की महिलाएं अपने पति के साथ संचालित करती थीं। पुलिस ने 4 महिलाओं और 3 के पति को गिरफ्तार किया है। अभी दो महिला समेत तीन आरोपी फरार हैं। सभी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। गिरोह ने झांसी में दो चारी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी महिलाएं और उनके पति ट्रेन या बस से झांसी आते थे। पहले दुकान की रेकी करते थे और फिर 3 टीम में बंट कर चोरी करते थे।

पहली टीम जिसमें सिर्फ महिला होती हैं। वे कीमती साड़ियां या अच्छे कपड़े पहनकर ज्वेलर्स शॉप में गहने खरीदने के बहाने जाती थी। दूसरी टीम दुकान के बाहर और तीसरी टीम करीब 100 मीटर दूर तैनात रहता था। शॉप मालिक या कर्मचारी को बातों में उलझाकर पहले ग्रुप की महिलाएं छोटे साइज वाले गहने चुरा लेती थी। बिना ख़रीददारी किए वे बाहर आकर दूसरे ग्रुप को माल शॉप देती थी और वो जाकर तीसरे ग्रुप तक माल पहुंचा देता था। इसमें मात्र एक मिनट का समय लगता था। ऐसा इसलिए करते थे कि अगर चोरी के बाद पहला या दूसरा ग्रुप पकड़ा जाए तो उनके पास माल नहीं मिलेगा। वे उल्टा दुकानदार को ही हड़काकर बचकर निकलते थे। चोरी के बाद सभी ग्वालियर में मिलते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छोटे आइटम चुराते जिससे पकड़े न जा सकें। कोतवाल तुलसीराम पांडेय का कहना है कि सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पूर्व में हुई चोरियों में पुलिस को सीसी टीवी में सुबूत मिले थे। जिनकी बदौलत आरोपी महिलाओं की पहचान हुई। पुलिस तलाश में जुटी थी। बुधवार को गैंग फिर से झांसी आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आंतिया तालाब के पास दबिश देकर 4 महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20120 रुपए, चार टॉपस व एक पैंडल बरामद किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent