सांसद निधि से कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की हुई समीक्षा

सांसद निधि से कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की हुई समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के अन्तर्गत जनपद सीतापुर में सांसद निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा की गई।‎ बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सांसद निधि से प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे जनसामान्य को शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके। ‎उन्होंने विशेष रूप से प्राथमिकता वाली परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि कई योजनाएं क्रियान्वयन की अंतिम अवस्था में हैं और आगामी सप्ताहों में पूर्ण कर जनता को समर्पित की जाएंगी। बता दें कि कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली (सड़कों को छोड़कर) परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा की गई। बैठक में कलेक्ट्रेट एवं सीएमआईएस पोर्टल पर फीड की गई समस्त परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूर्ण हों तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने पोर्टल पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी अपलोड करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि ससमय सभी लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जायेगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि लंबित परियोजनाओं की गति में तेजी लाते हुए पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य पूर्ण करें। समीक्षा के दौरान उन परियोजनाओं की भी गहन पड़ताल की गई जो प्रारंभिक चरण में हैं या जिनकी निविदा प्रक्रिया जारी है। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तिलक सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA