HomeLucknowराष्ट्रीय स्तर के चयन के लिये विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिये विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिये विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

तेजस टूडे सं.
प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। स्टडी हॉल (दोस्ती ) के 11 बच्चों ने स्पेशल ओलम्पिक भारत, उत्तर प्रदेश द्वारा गाज़ियाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया जिसमें (दोस्ती) से टेबल टेनिस के मेल ग्रुप में साहिल सिंह ने दूसरा स्थान व मृत्युंजय कुमार ने तीसरा स्थान अर्जित किया तथा फीमेल ग्रुप में वानी जैन ने 16-21 आयु वर्ग में प्रथम व श्रुति ने 30+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं मेल ग्रुप में सार्थक सिंह ने 16-21 आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा 22-29 आयु वर्ग में ऋषि अग्रवाल ने प्रथम तथा तेजस वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फीमेल ग्रूप के 16-21 आयु वर्ग में आशी यादव ने तीसरा स्थान व श्रुति ने 30+ ग्रुप में पहला स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार बास्केटबॉल के मेल ग्रूप में साहिल सिंह व सार्थक सिंह ने अपनी अपनी आयु वर्ग में क्रमशः पहला स्थान प्राप्त किया एवं फीमेल ग्रुप में वानी जैन व आशी यादव ने भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल की प्रतियोगिता में मृत्युंजय कुमार व हर्षित यादव ने अपनी एबिलिटी ग्रुप में पहला व दूसरा स्थान तथा तेजस वर्मा ने अपनी एबिलिटी ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं फुटबॉल के फीमेल ग्रुप में आस्था राय ने पहला स्थान अर्जित किया। फुटसल प्रतियोगिता में सम्भव सिंह ने भी पहला स्थान अर्जित किया। हैण्डबॉल प्रतियोगिता में भी मेल ग्रुप में सम्भव सिंह ने प्रथम, ऋषि अग्रवाल ने द्वितीय तथा हर्षित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हैण्डबॉल फीमेल ग्रुप में आस्था राय ने दूसरा स्थान ग्रहण किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read