वाराणसी। पिण्डरा विधानसभा के ग्राम पंचायत कुआर के ग्राम सचिवालय पंचायत भवन का उद्घाटन रविवार को विधायक डा. अवधेश सिंह ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् कहा कि ईमानदार जनप्रतिनिधि एक अच्छे समाज की रचना करता है।
जनता अपना ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनें तभी क्षेत्र व देश का विकास होता है। नैतिक कर्तव्यों को व्यक्तिगत रखते हुए हम एक नजीर पैदा करें एवं मेहनत करके अपना व अपने परिवार का लालन-पालन करें। साथ ही उन्होंने गांव के विकास में किये गये सराहनीय कार्य के लिये ग्राम प्रधान संजय जायसवाल को बधाई दिया।




